राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी

राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी
Modified Date: September 18, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: September 18, 2026 1:15 am IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 17 सितंबर (भाषा) व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।

यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है।

विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।’

भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी विधेयक पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेगा।

भाषा

प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में