केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री बर्गम से मुलाकात की
Modified Date: September 18, 2026 / 01:14 am IST
Published Date: September 18, 2026 1:14 am IST

वाशिंगटन, 17 सितंबर (भाषा) केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिका के गृह मंत्री डग बर्गम से मुलाकात की और तेजी से बढ़ रही डिजिटल अर्थव्यवस्था की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की भारत की योजनाओं पर चर्चा की।

लाल ने बुधवार को ह्यूस्टन में ऊर्जा प्रचुरता पर जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर बर्गम से मुलाकात की।

लाल ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ह्यूस्टन में कल ऊर्जा प्रचुरता पर जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम के साथ एक सार्थक और व्यावहारिक बातचीत हुई।’

उन्होंने कहा, ‘हमने लचीले ऊर्जा बुनियादी ढांचे और आपूर्ति शृंखलाओं, बिजली क्षेत्र के परिवर्तन तथा तेजी से विस्तार कर रही अपनी डिजिटल अर्थव्यवस्था की ऊर्जा संबंधी बढ़ती मांगों को पूरा करने की भारत की योजनाओं सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।’

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल


लेखक के बारे में