अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं को संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक के लिए वीजा दिया
अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं को संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक के लिए वीजा दिया
वाशिंगटन, 17 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री सहित शीर्ष अधिकारियों को अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए वीजा प्रदान कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब दोनों देशों के बीच युद्ध को लेकर गतिरोध बना हुआ है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में शामिल होने के लिए ईरान के ‘‘मुख्य प्रतिनिधिमंडल’’ और जरूरी कर्मचारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है।
अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जिस ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी करने की अनुमति दे दी गई है, उसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।
एपी प्रचेता पारुल
पारुल

Facebook


