iran death/ image source: Anviyadavsocial X HANDLE
Israel Iran War News: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले अली लारीजानी की हवाई हमले में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
अली लारीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में एक बेहद अहम चेहरा थे। वे सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव रह चुके थे, जो देश के सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा और रणनीतिक फैसले लेने वाली संस्था मानी जाती है। इसके अलावा, वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार भी रह चुके थे। उनकी भूमिका देश की सुरक्षा नीति, विदेश मामलों और रणनीतिक फैसलों में काफी प्रभावशाली मानी जाती थी।
ईरान सरकार ने कहा है कि हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हुई है, हालांकि हमले के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना को मिडिल ईस्ट के मौजूदा संघर्ष के बीच एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि वे ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे और उनकी कमी का असर देश की राजनीति और सुरक्षा पर पड़ सकता है।
हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन का दावा किया गया। खबरों के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों में उनकी मौत हुई, जिसे ईरानी मीडिया ने पहले दबाया और बाद में पुष्टि की। इस घटना के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई थी।