जैन तीर्थंकरों का शांति और करुणा का संदेश पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता है : फडणवीस

Ads

जैन तीर्थंकरों का शांति और करुणा का संदेश पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता है : फडणवीस

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 08:20 PM IST

नासिक, आठ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि जैन तीर्थंकरों द्वारा दिया गया अहिंसा और करुणा का संदेश पूरी मानवता का मार्गदर्शन करता है।

नासिक जिले की चांदवड तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समुदाय का पशुओं के प्रति करुणा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश महत्वपूर्ण है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया पर्यावरणीय समस्याओं से जूझ रही है।

फडणवीस ने छह से 25 फरवरी तक महामस्तकाभिषेक महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए मालसेन गांव में णमोकार तीर्थ का दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस भूमि पर पंचकल्याणक उत्सव भगवान श्रीराम की उपस्थिति से धन्य है। यह राष्ट्र की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, शांति, करुणा और तपस्या का प्रतीक है।’’

फडणवीस ने कहा कि तीर्थंकरों द्वारा दिया गया अहिंसा, शांति और करुणा का संदेश न केवल जैन समुदाय के लिए बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय मूल्यों और मानवता का संदेश देने वाली णमोकार भूमि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल