(तस्वीरों के साथ)
ब्रसेल्स, 15 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लिया और भारत-यूरोप संबंधों में बढ़ते भरोसे पर जोर देते हुए कहा कि व्यवसायों को इस साझेदारी की पूरी क्षमता का लाभ उठाना चाहिए।
जयशंकर 14-15 जुलाई को बेल्जियम की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की तीसरी बैठक में हिस्सा लिया और ब्रसेल्स में ईयू और बेल्जियम के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की।
जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज व्यापार प्रतिनिधियों के साथ भारत-ईयू व्यापार गोलमेज सम्मेलन में शामिल होकर खुशी हुई।
जयशंकर ने कहा कि व्यापार, निवेश और अनुसंधान एवं विकास में गहरे सहयोग के लिए उत्साह देखना खुशी की बात है।
भाषा शफीक माधव
माधव