जापान ने कोविड-19 के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्रों में आपातस्थिति घोषित की

Ads

जापान ने कोविड-19 के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्रों में आपातस्थिति घोषित की

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 11:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

तोक्यो, सात जनवरी (एपी) जापान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो और आसपास के तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है। जापान में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि जारी है और राजधानी तोक्यो में एक दिन में रिकॉर्ड 2,447 नए मामले सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस के लिए सरकार के कार्यबल में एक घोषणापत्र जारी किया। आपात स्थिति शुक्रवार से लागू होगी और सात फरवरी तक जारी रहेगी। इसके तहत रेस्तरां और बार को रात आठ बजे बंद करने की बात कही गई है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे घरों पर रहें और भीड़ में नहीं जाएं।

घोषणापत्र में कोई जुर्माना लगाने की बात नहीं की गई है। हालांकि इसमें एक कड़ा अनुरोध किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार शॉपिंग मॉल और स्कूल खुले रहेंगे। सिनेमा थिएटर, संग्राहलय और अन्य कार्यक्रमों में उपस्थिति कम करने के लिए कहा जाएगा। अनुरोध की अवहेलना करने वालों को एक सूची में सूचीबद्ध करके सार्वजनिक किया जाएगा जबकि अनुपालन करने वाले सहायता के पात्र होंगे।

जापान में नये वर्ष से पहले के जश्न और नये वर्ष की छुट्टियों के बाद कोरोना वायरस मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

एपी अमित पवनेश

पवनेश