अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने दिया इस्तीफा, उच्च सदन में उनके चार साल का कार्यकाल संपन्न

अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने दिया इस्तीफा, उच्च सदन में उनके चार साल का कार्यकाल संपन्न

अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने दिया इस्तीफा,  उच्च सदन में उनके चार साल का कार्यकाल संपन्न
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 18, 2021 5:31 pm IST

वाशिंगटन, 18 जनवरी (भाषा) अमेरिका के अगले उप राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित कमला हैरिस ने सोमवार को औपचारिक रूप से सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में उनके चार साल के कार्यकाल संपन्न हो गया।

read more: अमेरिका में शपथग्रहण पूर्वाभ्यास स्थल को कुछ दूरी पर आग की घटना के …

हैरिस ने यह इस्तीफा बुधवार को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित जो बाइडन के साथ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने से दो दिन पहले दिया है। हैरिस बुधवार को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ इतिहास रचेंगी। वह अमेरिका में इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला, महिला अश्वेत महिला एवं पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला होंगी।

read more: रूस के विपक्षी नेता नवलनी को 30 दिन की हिरासत में भेजा गया : प्रवक्ता

सीएनएन ने हैरिस के सहयोगी के हवाले से खबर दी कि डेमोक्रेट नेता ने अपना इस्तीफा कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम को सौंपा। हैरिस ने नवंबर 2016 में सीनेट का चुनाव जीती थीं और जनवरी में उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली थी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com