वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि लेबनान को युद्धविराम समझौते में ‘हिज़्बुल्लाह की वजह से’ शामिल नहीं किया गया है।
ट्रंप ने ‘पीबीएस न्यूज़ आवर’ के साथ एक संक्षिप्त टेलीफोन साक्षात्कार में कहा, ‘उन्हें समझौते में शामिल नहीं किया गया है। इसे भी ध्यान रखा जाएगा। सब ठीक है।’
जब उनसे लेबनान में इज़राइल द्वारा लगातार हमले जारी रखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह समझौते का हिस्सा है – यह तो सभी जानते हैं। यह एक अलग झड़प है।’
एपी अमित माधव
माधव