जूनियर ब्रूस ली .. जिसमें है ‘दस का दम’
जूनियर ब्रूस ली .. जिसमें है 'दस का दम'
यूगांडा। जैसे ब्रूस ली के नाम लिए बिना कराटे अधुरा सा लगता है। वैसे ही इश बच्चे की तुलना ब्रूस ली से करना गलत नहीं होगा। ब्रूस ली का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आज हम आपको जूनियर ब्रूस-ली से रूबरू कराने जा रहे हैं। महज चार से पांच साल के उम्र के इस बच्चे की गजब की फूर्ती और ताकत देख आप दंग रह जाएंगे।
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने रिटायर्ड प्रोफेसर से की थी 2.50 लाख की लूट, इस तरह अरेस्ट किया पुलिस ने
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- प्रिया प्रकाश एक बार फिर बटोर रही सुर्खियां,देखे वीडियो
कहते हैं ना कि हुनर, उम्र की मोहताज नहीं होती है। उसे इस बच्चे ने कर दिखाया है। कच्ची उम्र में पक्की ट्रेनिंग ने इस बच्चे को फौलाद में तब्दील कर दिया है। बच्चे का एक-एक मूव और अंदाज हूबहू ब्रूस-ली सा है। उसने नान-चाक भी ब्रूस-ली के तेवर और अंदाज में चलाया है। बच्चे के इस मेहनत के पीछे उनके पैरेंट्स का हाथ है, जिन्होंने बच्चे को कम उम्र में ही कठिन ट्रेनिंग दी। इस कठिन ट्रेनिंग का परिणाम आज सबके सामने है। हर मूव को ये इतनी आसानी से कर लेता है। जो बड़े-बड़ों के पसीने छुड़ा दे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


