मैरेड मैकगिनेस बनीं यूरोपीय संघ की वित्तीय सेवाओं की नई प्रभारी आयुक्त
मैरेड मैकगिनेस बनीं यूरोपीय संघ की वित्तीय सेवाओं की नई प्रभारी आयुक्त
ब्रसेल्स, 12 अक्टूबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने आयरलैंड की मैरेड मैकगिनेस को वित्तीय सेवाओं का नया प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया है।
गत सप्ताह यूरोपीय सांसदों द्वारा मैकगिनेस की नियुक्ति पर मुहर लगाने के बाद परिषद और ईयू आयोग अध्यक्ष उरसुला वॉन डर लेयेन ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।
इससे पहले मैकगिनेस, यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
एपी यश दिलीप
दिलीप

Facebook


