मौत का वो ख़ौफनाक मंजर, बस जैसे-तैसे बच जाए जान.. वीडियो देखें

Ads

मौत का वो ख़ौफनाक मंजर, बस जैसे-तैसे बच जाए जान.. वीडियो देखें

  •  
  • Publish Date - November 14, 2017 / 04:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

ईरान-इराक सीमा पर भूकंप ने भारी तबाही मचाई. विनाशकारी भूकंप 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब 6700 लोग घायल हो गए. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई. 

 

तस्वीरों और वीडियो को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मौत का वो मंजर कैसा रहा होगा, उस समय लोग यही प्रार्थना कर रहे थे कि वो सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाए. जिससे उसकी जान और उसके परिजनों की जान बच सके. 

 

भूकंप का केंद्र इराक के पूर्वी शहर हलबजा से 31 किलोमीटर बाहर और 23.2 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

 

 

भूकंप रविवार रात नौ बजकर 48 मिनट पर आया था. भूकंप के बाद 100 से ज्यादा झटके महसूस किए गए. भूकंप से सर्वाधिक नुकसान केरमनशाह प्रांत के सरपोल ए जहाब में प्रतीत होता है, जो ईरान और इराक को विभाजित करने वाले जगरोस पर्वतीय इलाके में है.

 

वेब डेस्क, IBC24