Middle East War Update: ‘पागल आदमी था..’, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, तेल की कीमतों पर भी किया ये दावा

Ads

Middle East War Update: ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतों में जल्द भारी गिरावट देखने को मिल सकती है और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अब ईरान से बाहर निकलने की तैयारी में है

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 08:46 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 09:27 AM IST

donald trump news/ image osurce: wikimedia commons

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का बड़ा बयान मिडिल ईस्ट पर
  • तेल कीमतों पर गिरावट का दावा
  • ईरान से निकलने के संकेत

Middle East War Update: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कई बड़े दावे करते हुए वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतों में जल्द भारी गिरावट देखने को मिल सकती है और उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अब ईरान से बाहर निकलने की तैयारी में है और जल्द ही इस पर बड़ा फैसला लिया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक, “मुझे ईरान से बाहर निकलना है, और हम बहुत जल्द ऐसा करने वाले हैं।”

Donald Trump Middle East statement: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने पश्चिम एशिया से अमेरिका की भूमिका कम करने के संकेत देते हुए कहा कि अगर फ्रांस या कोई अन्य देश तेल और गैस लेना चाहता है, तो उसे खुद होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से गुजरना होगा और अमेरिका का इसमें कोई लेना-देना नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में चीन इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगा और अपने जहाजों के जरिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका अब इस क्षेत्र की जिम्मेदारी से पीछे हट सकता है और अन्य देशों को अपनी सुरक्षा और जरूरतों का ख्याल खुद रखना होगा। इस बयान को वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और रणनीतिक संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

US Iran conflict news: तेल कीमतों से लेकर ईरान पर हमले तक कई दावे

ईरान को लेकर ट्रंप ने और भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका पिछले 2 से 3 हफ्तों से लगातार ईरान पर जोरदार हमले कर रहा है और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास मौजूद कट्टरपंथी तत्वों को खत्म किया गया है। उन्होंने Ali Khamenei पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि खामेनेई परमाणु हथियार बनाना चाहते थे। ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका ने B-2 Spirit जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया होता, तो अब तक ईरान परमाणु हथियार बना चुका होता और संभव है उसका इस्तेमाल भी हो गया होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन कदमों की वजह से अब अमेरिका पहले से ज्यादा सुरक्षित है और देश की जनता भी इस बदलाव को महसूस कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-