बीजिंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पांच दशक में सबसे सर्द सुबह

Ads

बीजिंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पांच दशक में सबसे सर्द सुबह

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

बीजिंग, सात जनवरी (भाषा) चीन की राजधानी बीजिंग में शीतलहर के कारण बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वर्ष 1966 के बाद पहली बार इतनी सर्द सुबह रही।

बीजिंग नगर निगम के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख लेई लेई ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह जनवरी का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही शीतलहर चल रही है जिससे तापमान गिर गया है।

मौसम विभाग ने चार स्तरीय पूर्वानुमान प्रणाली के तहत शहर के लिए ‘ब्लू अलर्ट’ को जारी रखा है।

बीजिंग के डेक्सिंग जिले में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नानीजाओ स्टेशन की शुरुआत 1912 में हुई थी। विशेषज्ञ तापमान में तुलना के लिए नानीजाओ स्टेशन के आंकड़ों का इस्तेमाल करते हैं।

लेई ने कहा कि शुक्रवार तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही रहेगा। हालांकि, शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश