मोदी-जिनपिंग मुलाकात: ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह स्तर से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगा चीन

मोदी-जिनपिंग मुलाकात: ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह स्तर से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगा चीन

मोदी-जिनपिंग मुलाकात: ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह स्तर से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगा चीन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 10, 2018 4:54 am IST

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से छह हफ्ते के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी मुलाकात हुई और दो महत्वपूर्ण समझौते हुए। चीन ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह के स्तर से जुड़ी सूचनाएं साझा करने के लिए तैयार हो गया है।

ये भी पढ़ें- राहुल को ‘हार्दिक’ नसीहत- कुर्ते की बांह में बटन लगवा लें या बांह छोटी करा लें

शनिवार को दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद करार पर हस्ताक्षर किए गए। पिछले साल डोकलाम विवाद के चलते चीन ने भारत के साथ ब्रह्मपुत्र के प्रवाह से जुड़े आंकड़े साझा करने बंद कर दिए थे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

दरअसल बाढ़ के मौसम में ब्रह्मपुत्र में जल-प्रवाह के स्तर से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान के इस करार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके तहत चीन हर साल 15 मई से 15 अक्टूबर के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह से जुड़ी सूचनाएं भारत को उपलब्ध कराएगा। जबकि दूसरा समझौता भारत से गैर-बासमती चावल खरीद पर सहमति का है।

चीन के भारत से गैर-बासमती चावल का आयात करने से व्यापार को संतुलित करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है। अभी दोनों देशों के बीच व्यापार में चीन का निर्यात बहुत अधिक है। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जिनपिंग को 2019 में भारत आने का न्योता भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में