संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, म्यांमार की सेना ने रोहिग्याओं की हत्या और यौन शोषण किया

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, म्यांमार की सेना ने रोहिग्याओं की हत्या और यौन शोषण किया

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, म्यांमार की सेना ने रोहिग्याओं की हत्या और यौन शोषण किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 28, 2018 6:12 am IST

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में म्यांमार की सेना पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। सेना पर आरोप है कि रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या की, उन्हें जेल में डाला और यौन शोषण किया। यूएन ने सेना के अफसरों पर नरसंहार का केस चलाने की मांग की है।

पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम में घुसे खालिस्तान समर्थक, लगाए नारे

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी इस रिपोर्ट को हेग (नीदरलैंड) स्थित इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट को सौंप दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। रिपोर्ट में कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल मिन आंग हलैंग समेत छह मिलिट्री अफसरों के नाम हैं। मिशन का हिस्सा रहीं अफसर राधिका कुमारस्वामी ने सोमवार को बताया, “म्यांमार में अफसरों ने काफी गलतियां की हैं। वे हालात को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। हमारे पास इस बात के सबूत हैं। हमने सारे नाम यूएन ह्यूमन राइट्स कमिश्नर जीद राद अल हुसैन को सौंप दिए हैं।”

पढ़ें- तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटे गए जूते-चप्पलों से ‘कैंसर’ का खतरा, जूते में मिला एजेडओ रसायन

वहीं यून रिपोर्ट के आरोपों का म्यांमार आर्मी ने इनकार किया है, म्यांमार आर्मी अपने ऊपर लगाए आरोपों से लगातार इनकार कर रही है। अफसरों का कहना है कि केवल रोहिंग्या आतंकियों को निशाना बनाया गया, जो अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी नामक आतंकी गुट से जुड़े हैं। इस गुट ने कई पुलिस चौकियों को निशाना बनाया था।

पढ़ें- राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा आरएसएस, 3 दिवसीय खुले सत्र का आयोजन

फेसबुक ने सोमवार को म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल हलैंग और वहां के कई अन्य सैन्य अफसरों के अकाउंट बंद कर दिए। फेसबुक ने भड़काउ भाषण देने के आरोप पर ये एक्शन लिया है। फेसबुक ने बताया कि इन सैन्य अफसरों से संबंधित 18 फेसबुक अकाउंट, 52 फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किया गया। साथ ही, उन पर पोस्ट किया गया डेटा और कंटेंट हटा दिया गया। फेसबुक के मुताबिक, इन पेजों और अकाउंट्स को 1.20 करोड़ लोग फॉलो कर रहे थे। सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि हम ऐसे लोगों को रोकना चाहते हैं, जो हमारी सेवाओं का इस्तेमाल धार्मिक और जातिवादी विवादों को भड़काने में कर रहे हैं। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में