होली खेलने निकले लोगों ने किया कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, 60 लोग हिरासत में

होली खेलने निकले लोगों ने किया कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, 60 लोग हिरासत में

होली खेलने निकले लोगों ने किया कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन, 60 लोग हिरासत में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 28, 2021 2:24 pm IST

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को कोविड-19 संबंधी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और भीड़ एकत्र करने के आरोप में होली की मस्ती करने निकले 60 लोगों को हिरासत में ले लिया गया जबकि 400 से अधिक बाइक भी जब्त की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर के मशहूर बसंतपुर दरबार चौराहे पर रविवार सुबह से होली का उत्सव मनाने हजारों की संख्या में युवक एवं युवतियां एकत्र हुए।

Read More: युवती ने अपने ही चचेरे भाई से कर ली शादी, परिजनों ने जीते जी कर दिया अंतिम संसकार

पुलिस ने भीड़ एकत्र होने से रोकने के लिए काठमांडू में विभिन्न स्थानों पर यातायात चेकिंग भी बढ़ाई। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बसंत बहादुर कुंवर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 1,000 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Read More: इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे CM भूपेश बघेल, लोगों से सोशल मीडिया, डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजने का किया आग्रह

उन्होंने कहा कि इस दौरान 458 बाइक जब्त की गईं। नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,76,839 तक पहुंच गई।

Read More: जगदलपुर : एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त, विदेश से 4 दिन पहले ही लाया गया था ड्रोन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"