नेपाल और भारत ने 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए

नेपाल और भारत ने 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए

नेपाल और भारत ने 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आठ विकास परियोजनाओं के लिए समझौते किए
Modified Date: August 11, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: August 11, 2026 9:20 pm IST

काठमांडू, 11 अगस्त (भाषा) भारत ने मंगलवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ उच्च प्रभाव वाली विकास परियोजनाओं के लिए नेपाल को 80 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की सहायता देने की घोषणा की।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नेपाल सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने भारत की ओर से 80.3 करोड़ नेपाली रुपये की अनुदान सहायता से देशभर में आठ अलग-अलग परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

इन परियोजनाओं में सुनसरी जिले में बी.पी. कोइराला स्वास्थ्य एवं विज्ञान संस्थान का डिजिटलीकरण, भोजपुर जिले में कृषि उत्पादन संकलन तथा बिक्री केंद्र का निर्माण और धादिंग जिले में नगर कृषि एवं पशुपालन केंद्र भवन का निर्माण शामिल है।

अन्य परियोजनाओं में मोरंग जिले में बेलबारी मल्टीपल कैंपस के लिए भवन, दैलेख जिले में 10 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण, हुम्ला जिले में कृषि प्रोत्साहन केंद्र, स्यांगजा जिले में कोल्ड स्टोर तथा सुनसरी जिले में 15 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन नेपाल सरकार के स्थानीय निकायों और संस्थानों द्वारा किया जाएगा।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में