ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म कराने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान के मंत्री नकवी तेहरान रवाना

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म कराने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान के मंत्री नकवी तेहरान रवाना

ईरान-अमेरिका संघर्ष खत्म कराने के प्रयासों के तहत पाकिस्तान के मंत्री नकवी तेहरान रवाना
Modified Date: August 11, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: August 11, 2026 8:45 pm IST

इस्लामाबाद, 11 अगस्त (भाषा) ईरान-अमेरिका संघर्ष को खत्म कराने के लिए जारी मध्यस्थता प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन रजा नकवी मंगलवार को तेहरान रवाना हुए, जहां वह ईरानी अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने एक राजनयिक सूत्र के हवाले से बताया कि नकवी मंगलवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान के लिए रवाना हुए। वह वहां द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

पाकिस्तान या ईरान के अधिकारियों की ओर से इस यात्रा की तत्काल पुष्टि नहीं की गई।

इससे एक महीने पहले ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी पाकिस्तान के दौर पर आए थे। मोमेनी ने अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तानी समकक्ष के साथ बातचीत की थी।

पाकिस्तान, कतर समेत खाड़ी देशों के समर्थन से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है, लेकिन कई कारणों से संघर्ष अब भी जारी है। इस समय संघर्ष जारी रहने का मुख्य कारण होर्मुज जलडमरूमध्य का अवरुद्ध होना है।

जून में अमेरिका और ईरान ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आगे की बातचीत के लिए 60 दिनों का समय मिला था।

अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर के बाद स्विट्जरलैंड में एक शिखर वार्ता भी हुई थी, लेकिन पिछले महीने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद बातचीत विफल हो गई और अमेरिका तथा ईरान दोनों ने फिर से एक-दूसरे पर सैन्य हमले शुरू कर दिए।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में