नेपाल-बांग्लादेश के बीच चार समझौते पर हस्ताक्षर

Ads

नेपाल-बांग्लादेश के बीच चार समझौते पर हस्ताक्षर

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 04:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

काठमांडू, 24 मार्च (भाषा) नेपाल और बांग्लादेश ने पर्यटन, संपर्क और सांस्कृति आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी बुधवार को यहां अधिकारियों ने दी।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शती और 50वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में शिरकत करने गई थीं।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक पर्यटन सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम और रोहनपुर-सिंगाबाद रेल मार्ग को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

ढाका में राष्ट्रपति भंडारी और बांग्लादेश के उनके समकक्ष मोहम्मद अब्दुल हामिद की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश