नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया

Ads

नेपाल के प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ ने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया

  •  
  • Publish Date - May 4, 2023 / 07:01 PM IST,
    Updated On - May 4, 2023 / 07:01 PM IST

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, चार मई (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 22 हो गई है जिसमें दो राज्यमंत्री हैं।

नव नियुक्त मंत्रियों में कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री धनराज गुरुंग, स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री मोहन बहादुर बासनेत और युवा और खेल मंत्री दिग बहादुर लिंबू शामिल हैं।

तीनों मंत्री नेपाली कांग्रेस पार्टी के हैं।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री प्रचंड की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बुधवार को तीनों नेताओं को मंत्री पद पर नियुक्त किया।

प्रचंड के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नेपाली कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या अब आठ हो गई है, जिसमें एक उप प्रधानमंत्री भी शामिल है।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार