नेपाल प्रतिबंधों के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करेगा

नेपाल प्रतिबंधों के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करेगा

नेपाल प्रतिबंधों के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 23, 2021 2:54 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 23 जून (भाषा) नेपाल ने बुधवार को कुछ प्रतिबंधों के साथ सीमित गंतव्यों के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करने की घोषणा की। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते कुछ सप्ताह पहले लागू किए गए लॉकडाउन के कारण इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एक जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों के संचालन की अनुमति रहेगी जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 24 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ” सरकार ने काठमांडू से आने-जाने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सीमित गंतव्यों के लिए संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है। नए फैसलों के मुताबिक, नेपाल एयरलांइस एवं कतर एयरवेज को सप्ताह में दो बार काठमांडू-दोहा सेक्टर के लिए उड़ान भरने की अनुमति रहेगी।”

बयान के मुताबिक, काठमांडू और नयी दिल्ली के बीच एक उड़ान के संचालन की अनुमति दी गई है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में