सियोल, 17 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना ने रविवार को कहा कि उसे पता चला है कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम से कम एक मिसाइल दागी है।
दक्षिण कोरिया के ‘जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने तत्काल यह नहीं बताया कि यह किस प्रकार की मिसाइल थी या इसने कितनी दूरी तक उड़ान भरी।
हाल के वर्षों में कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव चरम पर पहुंच गया है। एक ओर जहां उत्तर कोरिया नियमित अंतराल पर मिसाइलों का परीक्षण करता रहा है तो दूसरी ओर दक्षिण कोरिया जैसे को तैसे की तर्ज पर जापान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर चुका है।
एपी जोहेब नरेश
नरेश