सियोल, 15 जून (एपी) दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी है।
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से यह प्रक्षेपण बृहस्पतिवार शाम को किया गया। हालांकि उसने ज्यादा विवरण नहीं दिया।
इससे पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने बृहस्पतिवार को कोरिया के अति सुरक्षा वाले सीमा क्षेत्र में गोला-बारूद के साथ बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया था जिसके बाद उत्तर कोरिया की सेना ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प जताया था, लेकिन इसका ब्योरा नहीं दिया था।
एपी वैभव पवनेश
पवनेश