सोने की खान धंसने से 50 से अधिक लोगों की मौत, 50 मीटर गहरी खान से निकाल रहे थे गोल्ड

Ads

सोने की खान धंसने से 50 से अधिक लोगों की मौत, 50 मीटर गहरी खान से निकाल रहे थे गोल्ड

  •  
  • Publish Date - September 12, 2020 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

किन्शासा, 12 सितंबर (एपी) ।  पूर्वी कांगो के दक्षिणी कीवु प्रांत में कमीतुगा शहर के पास भूस्खलन के बाद सोने की तीन खान धंसने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर न्यास के बैंक खाते में लगी सेंध, फर्जी चेक के जरिए 6 लाख …

कुछ दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते यह दुर्घटना हुई। कमीतुगा के मेयर अलेक्सांद्र बुंदया ने बताया कि मृतकों में खनिक और अन्य कर्मी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- वर्ष 2022 में छात्र नयी शिक्षा नीति के पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करेंग…

इस दुर्घटना में जीवित बचे दीवा होनोर ने बताया कि 50 से अधिक लोग तीन खानों में थे, जो करीब 50 मीटर गहरी थी।