पाक सेना ने अफगान तालिबान की चौकियों पर जवाबी हमले किए

पाक सेना ने अफगान तालिबान की चौकियों पर जवाबी हमले किए

पाक सेना ने अफगान तालिबान की चौकियों पर जवाबी हमले किए
Modified Date: April 28, 2026 / 08:50 pm IST
Published Date: April 28, 2026 8:50 pm IST

इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगान तालिबान के कथित बिना उकसावे वाले हमलों और सीमा पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों का जवाब दिया। एक खबर में यह जानकारी दी गई।

‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ में कुछ दिन के विराम के बाद ये हमले हुए। यह अभियान पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अफगान तालिबान द्वारा सीमा चौकियों पर किए गए हमलों के जवाब में शुरू किया था।

सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए, ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने बताया कि पाकिस्तान सेना की जवाबी गोलीबारी में अफगान तालिबान और ‘फितना अल-खवारिज’ को निशाना बनाया गया।

‘फितना अल-खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल सरकार द्वारा प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों के लिए किया जाता है।

सूत्रों ने बताया, ‘‘पाकिस्तान सेना ने चमन सेक्टर में अफगान तालिबान की कई चौकियों को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया और नष्ट कर दिया।’’

सूत्रों ने कहा कि ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ तब तक जारी रहेगा जब तक इसके सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।

सरकारी मीडिया के अनुसार, 15 अप्रैल को खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले के सीमावर्ती इलाके में अफगान तालिबान बलों की कथित गोलेबारी में दो बच्चों सहित तीन नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में