पाक सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

Ads

पाक सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - February 27, 2021 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

मुल्तान, 27 फरवरी (एपी) पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी पुलिस और खुफिया सेवा के अधिकारियों ने शनिवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा और सुरक्षा बलों पर हमले में कथित तौर पर संलिप्त रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया।

आतंकवाद रोधी अधिकारी शाहिद सोलंगी ने कहा कि दक्षिणी सिंध प्रांत में सुक्कुर शहर के पटनी इलाके में आज सुबह यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, जिस कारण मुठभेड़ हुई। पाकिस्तानी तालिबान के नूर ए इस्लाम गुट के दो आतंकवादी मारे गये।

एपी

सुभाष माधव

माधव