Pakistan airstrike on Afghanistan: PAK की एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, बिछ गई 400 लोगों की लाशें, मचा हाहाकार, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Ads

Pakistan airstrike on Afghanistan: PAK की एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, बिछ गई 400 लोगों की लाशें, मचा हाहाकार, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 07:00 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 07:00 AM IST

Pakistan airstrike on Afghanistan

HIGHLIGHTS
  • ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भी दिख रहा है
  • तालिबान ने पाकिस्तान पर अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया, 400 मौतों का दावा
  • पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया

नई दिल्ली: Pakistan airstrike on Afghanistan ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच पड़ोसी देश अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान में एक और बड़ी एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में लाशें बिछ गई हैं। वहीं अब तालिबान ने पाकिस्तान पर काबुल में एक अस्पताल को निशाना बनाने और हमले में 400 लोगों की मौत का बड़ा दावा किया है। जबकि लगभग 250 अन्य लोग घायल हुए हैं।

काबुल में अस्पताल पर बम गिराए

Pakistan airstrike on Afghanistan अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने ‘एक्स’ पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था।

पाकिस्तान ने इन आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

कब और कैसे हुआ अटैक

अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि राजधानी काबुल में ड्रग्स एडिक्ट यानी नशा के आदि लोगों के इलाज वाले अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमले किए। इस अटैक में 400 लोग मारे गए। सोमवार को स्थानीय समय रात 9:00 बजे शहर में ज़ोरदार धमाके हुए, जिसके जवाब में एंटी-एयरक्राफ्ट फ़ायरिंग हुई और स्थानीय लोग घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इन्हें भी पढ़े:-

क्या पाकिस्तान ने वास्तव में काबुल के अस्पताल पर हमला किया?

तालिबान का दावा है कि हमला हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसे पूरी तरह खारिज किया है।

इस हमले में कितने लोग मारे गए?

तालिबान का कहना है कि 400 लोग मारे गए और लगभग 250 घायल हुए।

ईरान-इजराइल संघर्ष का अफगानिस्तान-पाकिस्तान पर क्या असर है?

इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है और पड़ोसी देशों के बीच सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं।