पाकिस्तान ने दी कुलभूषण जाधव की पत्नी को मिलने की मंजूरी

Ads

पाकिस्तान ने दी कुलभूषण जाधव की पत्नी को मिलने की मंजूरी

  •  
  • Publish Date - November 10, 2017 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

भारतीय नौसेना में अधिकारी रह चुके कुलभूषण जाधव को पाक द्वारा जासूस बताकर गिरफ्तार किया गया था। बहुत जदोजहद के बाद पाकिस्तान सरकार ने कुलभूषण जाधव की पत्नी को उनसे मिलने की मंजूरी दे दी है  पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को यह जानकारी दी.

छत्तीसगढ़ में कुपोषण 70 से 35 पर आया-मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह
गौरतलब है कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई ह.पाकिस्तान ने जाधव को जासूसी का दोषी करार दिया है. जबकि भारत ने पाकिस्तान के इस फैसले को विरोध किया है.और  भारत ने जाधव को बेकसूर बताया है.इस विषय पर राजनितिक बहस भी चल रही थी। लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि जाधव को पाकिस्तान के अधिकारियों ने कथित तौर पर बलूचिस्तान के मशकेल इलाके से तीन मार्च 2016 को गिरफ्तार किया था। भारत यह कहता रहा है कि जाधव पूर्व नौ सेना अधिकारी हैं जिन्हें ईरान के नियंत्रण वाले बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था। जाधव वहां अपने बिजनस के सिलसिले में गए हुए थे.गिरफ्तारी के वक्त जाधव के पास भारतीय पासपोर्ट और ईरान का वीजा भी था। हालांकि पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को इकबालिया बयानों को आधार पर सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि यह सजा पाकिस्तान में जासूसी के लिए आने वाले अन्य लोगों के लिए सबक का काम करेगी।