Petrol price may be Rs 400
Petrol price increased by Rs 24 in a lump sum: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 233.89 रुपये पहुंच गई है, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में एक दिन में प्रति लीटर पेट्रोल पर 24 रुपये बढ़ाए गए हैं, वहीं, डीजल की कीमत में 16.31 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 263.31 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। पाकिस्तान में पिछले 20 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी बढ़ोतरी है, पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नई कीमतें 15 जून आधी रात से लागू हो गए हैं।>>IBC24 News के Whatsapp Group से जुड़ने यहां Click करें<<
इस बीच, मिट्टी के तेल की नई कीमत 29.49 रुपये की वृद्धि के बाद 211.43 रुपये होगी, लाइट डीजल की कीमत 29.16 रुपये की वृद्धि के बाद 207.47 रुपये होगी। वित्त मंत्री इस्माइल ने कहा कि सरकार के पास अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर पाकिस्तान में उपभोक्ताओं पर डालने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
read more: गेहूं के भंडार में गड़बड़ी के लिए मार्कफेड के दो अधिकारी बर्खास्त
Petrol price increased by Rs 24 in a lump sum: पाकिस्तान सरकार ने पिछले 20 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक की वृद्धि की है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में एक और बढ़ोतरी के कारणों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 120 डॉलर प्रति लीटर थी।
read more: ई-कॉमर्स कारोबार पर सीमा शुल्क से छूट की समीक्षा करने की जरूरत: भारत
उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हमारा देश अभी भी पेट्रोल में 24.03 रुपये, डीजल में 59.16 रुपये, मिट्टी के तेल में 29.49 रुपये और लाइट डीजल तेल में 29.16 रुपये का नुकसान झेल रहा है” उन्होंने कहा कि सरकार पेट्रोल सब्सिडी पर 120 अरब रुपये खर्च कर रही है। मंत्री ने कहा, “मैं 30 साल से देश के हालात देख रहा हूं, लेकिन महंगाई के लिहाज से ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखी।”