रूस के सुदूर पूर्व क्ष्रेत्र में 28 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता

रूस के सुदूर पूर्व क्ष्रेत्र में 28 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता

रूस के सुदूर पूर्व क्ष्रेत्र में 28 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: July 6, 2021 9:13 am IST

मॉस्को, छह जुलाई (एपी) रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचतका में मंगलवार को 28 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान लापता हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय आपात सेवा के अधिकारियों ने बताया कि पेत्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से पलाना गांव जा रहे 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर जा रहा एएन-26 विमान लापता हो गया। स्थानीय परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान रडार से भी ओझल हो गया।

विमान कामचत्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी से संबंधित था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गयी है और तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि लापता विमान को ढूंढने के लिए दो हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

कामचत्का सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विमान उतरने वाला था लेकिन पलाना के हवाई अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दूर उससे संपर्क टूट गया। पलाना की स्थानीय सरकार के प्रमुख ओल्गा मोखिरेवा विमान में सवार थे।

एपी सुरभि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में