दुबई एयरशो में एक उड़ान प्रदर्शनी के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त

Ads

दुबई एयरशो में एक उड़ान प्रदर्शनी के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त

  •  
  • Publish Date - November 21, 2025 / 04:10 PM IST,
    Updated On - November 21, 2025 / 04:10 PM IST

दुबई, 21 नवंबर (एपी) दुबई एयरशो में एक उड़ान प्रदर्शनी के दौरान शुक्रवार को विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय एचएएल तेजस विमान स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर एक उड़ान प्रदर्शनी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट विमान से बाहर निकला या नहीं।

दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का गुबार दिखा। एयरशो के लिए उमड़ी भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

एपी

देवेंद्र पवनेश

पवनेश