पोप फ्रांसिस को सर्जरी के 10 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

Ads

पोप फ्रांसिस को सर्जरी के 10 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

  •  
  • Publish Date - July 14, 2021 / 12:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

रोम, 14 जुलाई (एपी) पोप फ्रांसिस को बड़ी आंत की सर्जरी के 10 दिनों बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। उन्हें अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया।

84 वर्षीय फ्रांसिस को बुधवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे (स्थानीय समयानुसार) फोर्ड कार की पैसेंजर सीट पर बैठ कर रोम के जेमेली पॉलीटेक्निक अस्पताल से बाहर जाते हुए देखा गया। वापसी में पोप रोम के सांता मारिया मैगीरे बैसिलिका (चर्च) पर प्रार्थना करने के लिए रुके। गौरतलब है कि पोप विदेश यात्राओं से लौटने के बाद भी इस चर्च में प्रार्थना करते हैं।

चार जुलाई को हुई सर्जरी में पोप की बड़ी आंत का आधा हिस्सा काट कर निकाल दिया गया है। 2013 में पोप बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा ऑपरेशन था।

वेटिकन के प्रवक्ता मतेओ ब्रुनी ने फ्रांसिस को अस्पताल से छुट्टी मिलने और रोम बैसिलिका की उनकी यात्रा की पुष्टि की है।

एपी अर्पणा माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार