बुखार से पीड़ित होने के कारण सभाओं में हिस्सा नहीं ले रहे हैं पोप : वेटिकन

Ads

बुखार से पीड़ित होने के कारण सभाओं में हिस्सा नहीं ले रहे हैं पोप : वेटिकन

  •  
  • Publish Date - May 26, 2023 / 09:51 PM IST,
    Updated On - May 26, 2023 / 09:51 PM IST

वेटिकन सिटी, 26 मई (एपी) बुखार की वजह से पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार की सभाओं में हिस्सा नहीं लिया। वेटिकन ने यह जानकारी दी।

हालांकि, पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी गयी है।

पिछली बार मार्च में पोप फ्रांसिस (86) को बुखार हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें ब्रोंकाइटिस से ग्रसित पाया गया था।

शुक्रवार को कोई औपचारिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं था, लेकिन पोप फ्रांसिस ने अपने होटल में मिलने वाले लोगों के साथ अनौपचारिक बैठकें कीं।

एपी रवि कांत नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार