रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

रैपर निकी मिनाज के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: February 15, 2021 2:59 am IST

मिनेओला (अमेरिका) 15 फरवरी (एपी) अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के 64 वर्षीय पिता की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नसाऊ काउंटी की पुलिस ने बताया कि रॉबर्ट मराज शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मिनेओला में लॉन्ग आईलैंड पर सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले में चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।

मिनाज (38) का वास्तविक नाम ओनिका तान्या मराज है। उनका जन्म त्रिनिदाद में हुआ था, लेकिन वह न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी हैं। मिनाज ने अभी तक अपने पिता के निधन पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

एपी सुरभि निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में