मॉस्को, 14 अगस्त (एपी) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित प्रिमोर्ये क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों से 2,000 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। आपातकालीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि भारी बारिश से क्षेत्र के कई गांव बाढ़ग्रस्त हैं।
रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने टेलीग्राम पर कहा, ‘‘प्रिमोर्ये में 405 बच्चों समेत 2,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है।’’
इस क्षेत्र में 4,300 से अधिक आवासीय इमारतें बाढ़ग्रस्त हैं और बाढ़ के कारण 28 बस्तियों का शेष हिस्सों से संपर्क टूट गया है।
स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया था कि भारी बारिश से सात जिले पहले ही बाढ़ग्रस्त हैं और एक महिला एवं दो बच्चों की मौत हो गयी है।
जापान और कोरियाई प्रायद्वीप में तबाही मचाने वाले तूफान ‘खानून’ के कारण यह बारिश हुई है।
एपी गोला सिम्मी
सिम्मी