लंदन, 27 मार्च (एपी) रूस द्वारा ईरान को उन्नत ड्रोन की खेप भेजी जा रही है। ये ड्रोन उसी ड्रोन के उन्नत संस्करण हैं जिनकी आपूर्ति तेहरान ने पहले रूस को यूक्रेन पर हमले के वक्त की थी। अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने ‘एपी’ को यह जानकारी दी।
अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से तेहरान एक महीने से अधिक समय से इजराइल, खाड़ी के पड़ोसी देशों और मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन से हमले कर रहा है।
ईरान के पास स्वयं शाहेद ड्रोन का भंडार है, जबकि रूस ने यूक्रेन युद्ध के दौरान इनके डिज़ाइन में सुधार किए हैं।
यूरोपीय खुफिया अधिकारी ने एपी को बताया कि रूसी और ईरानी अधिकारियों के बीच इस महीने रूस से ईरान को ड्रोन भेजने के संबंध में बातचीत हुई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि यह खेप एक बार भेजी गई है या अपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा है।
एपी यासिर संतोष
संतोष