Russia-Ukraine War Latest News : यूक्रेन पर रूसी मिसाइलों का कहर.. 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क पर पड़े शव
Russia-Ukraine War Latest News : दक्षिणी यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया पर बुधवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए।

Russia-Ukraine War Latest News | Source : Volodymyr Zelenskyy X
कीव। Russia-Ukraine War Latest News : दक्षिणी यूक्रेन के शहर जापोरिज्जिया पर बुधवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट की गई फुटेज में मलबे के ढेर के बीच नागरिकों के शव सड़क पर पड़े नजर आए। आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था।
जेलेंस्की और क्षेत्रीय गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि हमले में कम से कम 13 नागरिक मारे गए हैं। हमले से कुछ मिनट पहले, फेडोरोव ने ज़ापोरिज्जिया क्षेत्र में तेज गति वाली मिसाइलों और ग्लाइड बमों के दागे जाने के खतरे की चेतावनी दी थी। हमले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए गवर्नर फेडोरोव ने कहा कि रूसी सैनिकों ने दोपहर में ज़ापोरिज्जिया में ग्लाइड बम गिराना शुरू कर दिए थे. उन्होंने कहा कि शहर में कम से कम दो बम आवासीय इमारतों पर गिरे। उन्होंने गुरुवार को क्षेत्र में शोक दिवस मनाने का भी ऐलान किया है।
ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, “एक शहर पर हवाई बमबारी से ज़्यादा क्रूर कुछ नहीं है, यह जानते हुए कि आम नागरिक इसमें निशाना बनेंगे। इससे पहले बुधवार को उन्होंने कहा था कि जो देश युद्ध का अंत चाहते हैं, उन्हें यूक्रेन को उसके भविष्य की सुरक्षा के बारे में आश्वासन देना चाहिए। यूक्रेनी के अधिकारियों को डर है कि कोई भी युद्ध विराम या शांति समझौता रूस को फिर से हथियारबंद होने और आक्रमण करने का समय देगा, जब तक कि उसे सैन्य बल से रोका न जाए।
कई बड़े देशों ने लगभग 3 साल से चली आ रही इस जंग को कूटनीतिक तौर पर खत्म करने की बात कही है। शांति वार्ता के पर एक प्रेस कान्फ्रेंस में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो, मेरा मानना है कि हमें उन देशों से गंभीर सुरक्षा गारंटी की मांग करने का अधिकार है, जो विश्व में शांति चाहते हैं।”
Russians struck Zaporizhzhia with aerial bombs. It was a deliberate strike on the city.
As of now, dozens of people are reported wounded. All are receiving the necessary assistance. Tragically, we know of 13 people killed. My condolences to their families and loved ones.… pic.twitter.com/9FiuaqqsZ3
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) January 8, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रूस ने 9 जनवरी 2024 को ज़ापोरिज्जिया पर मिसाइल हमले किए, जिससे कम से कम 13 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। रूस ने तेज गति वाली मिसाइलों और ग्लाइड बमों का इस्तेमाल किया था।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Russian missiles wreak havoc on Ukraine.. 13 people killed and many injured, bodies lying on the road
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm