सिंगापुर : दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए भारतीय व्यक्ति के हमवतन को जेल की सजा

Ads

सिंगापुर : दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए भारतीय व्यक्ति के हमवतन को जेल की सजा

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 11:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात जुलाई (भाषा) सिंगापुर में एक दुर्घटना में भारतीय व्यक्ति के बुरी तरह घायल होने के मामले में उसके 34 वर्षीय हमवतन को दो सप्ताह के कारावास की सजा सुनाई गई है।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार दोषी पेरियासामी विवेक को मंगलवार को लापरवाही से किसी व्यक्ति की जान को खतरे में डालने का दोषी पाया गया।

अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि घटना पिछले साल 23 मार्च को टुआस साउथ बुलीवर्ड में एक कार्यस्थल पर हुई जब पीड़ित सेम्बकॉर्प मरीन पोतख कारखाने के पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहा था।

उप लोक अभियोजक लिम शिन हुई ने कहा कि उस दिन आरोपी को क्रेन के जरिये पांच-पांच हजार किलो के कंक्रीट ब्लॉक एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम दिया गया था। इस दौरान दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कंक्रीट ब्लॉक और लकड़ी से भरी क्रेन पर से उसने संतुलन खो दिया और वह सेवुगपेरुमल बालमुरुगन से टकरा गई। क्रेन बालमुरुगन के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा गया। घटना में उसके दोनों पैर अलग हो गए। पीड़ित को 11 दिन अस्पताल में रखा गया और फिर एक अन्य अस्पताल में उसके कृत्रिम अंग लगाए गए।

भाषा

जोहेब उमा

उमा