जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत

जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत

जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 17, 2021 2:10 pm IST

बर्लिन, 17 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान स्टटगार्ट शहर के दक्षिणी भाग स्थित वुडलैंड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, हादसे में कितने लोगों की मौत हुई, यह तत्काल साफ नहीं हो सका है। इस विमान ने शनिवार सुबह को स्टटगार्ट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बचावकर्मियों को अब भी विमान के मलबे एवं इसमें सवार लापता लोगों की तलाश करनी है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि, विमान में लगा एक ”फ्लाइट रिकॉर्डर” मिल गया है।

एपी शफीक नीरज

नीरज


लेखक के बारे में