स्टैंड-अप कॉमेडियन डेव चैपल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

स्टैंड-अप कॉमेडियन डेव चैपल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

स्टैंड-अप कॉमेडियन डेव चैपल कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: January 22, 2021 11:04 am IST

लॉस एंजिलिस, 22 जनवरी (भाषा) मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन डेव चैपल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ के अनुसार, 47 वर्षीय कॉमेडियन वर्तमान में पृथक-वास में हैं और उन्हें बीमारी के कोई लक्षण नहीं है।

चैपल के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, ‘चैपल ने ओहियो में जून 2020 से सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर कई शो आयोजित किए और उन्होंने सर्दी के दौरान अपने शो को ऑस्टिन में स्थानांतरित कर दिया।’

जांच रिपोर्ट आने के बाद, कॉमेडियन ने ऑस्टिन, टेक्सास में अपने आगामी शो रद्द कर दिए हैं।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में