चोरी हुए पॉप सिंगर लेडी गागा के दोनों कुत्ते मिले, ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 3.50 करोड़ से ज्यादा का इनाम
चोरी हुए पॉप सिंगर लेडी गागा के दोनों कुत्ते मिले, ढूंढ कर लाने वाले को मिलेगा 3.50 करोड़ से ज्यादा का इनाम
अमेरिका। अमेरिकी पॉप सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते मिल गए हैं। खबरों की माने तो एक महिला ने गागा के दोनों कुत्तों को पुलिस को सौंप दिया। वहीं दोनों कुत्तों की पहचान भी कर ली गई। दोनों कुत्ते सुरक्षित है। इधर दोनों कुत्तों की सही सलामत मिलने से सिंगर गागा ने राहत की सांस ली।
Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया ये जवाब
आपको बता दें कि अमेरिकी पॉप सिंगर लेडी गागा के दो कुत्ते चोरी हो गए थे, जिन्हें ढूंढकर लाने वाले को वो क़रीब 3.65 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। बता दें कि ऑस्कर विनर सिंगर डॉग वॉकर को बुधवार को गोली मार दी और उनके दो कुत्ते कोजी और गुस्ताव को चोरी कर लिया गया था। जबकि तीसरा बुलडॉग मिस एशिया वहां से भाग निकला। बीसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार दो कुत्ते कोजी और गुस्ताव को चोरी कर लिया गया।
Read More News: छत्तीसगढ़ के बरचा के जंगल में दिखा टाइगर, लोगों ने बनाया वीडियो
पुलिस के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि लेडी गागा के कुत्तों को उनके सेलेब्रिटी स्टेटस के कारण निशाना बनाया गया या फिर ये अचानक हुआ हमला था। बता दें कि गागा अपने कुत्तों को लेकर हद से ज्यादा प्रोटेक्टिव हैं और वो बड़े से बड़े शोज़ में कुत्तों को लेकर जाना नहीं भूलती। दोनों कुत्ते के लिए गागा ने करोड़ों रुपए का ऐलान किया था।
Read More News: छत्तीसगढ़ बजट 2021: अजय चंद्राकर ने सदन में उठाया शराब पर सेस का मुद्दा, पूछा- 155 करोड़ में से विभाग को कितनी
लेडी गागा ने इनाम की घोषणा करते हुए कहा था कि उनके कुत्ते वापस लाने वाले को 5 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा और उससे किसी तरह की पूछताछ भी नहीं की जाएगी। उन्होंने एक ईमेल आईडी (Kojiandgustav@gmail.com) भी जारी की है जिस पर दोनों कुत्तों से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। वहीं अब लापता हुए दोनों कुत्ते मिल गए। गागा के पिता जर्मनोटा ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत की और कहा कि इसे लेकर वो बहुत परेशान थी। ये घटना ऐसा था जैसे किसी ने आपके बच्चे को ले लिया हो।
Read More News: आर्थिक सर्वेक्षण पर तकरार! रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, तो कोरोना काल को देखते हुए एक्सपर्ट बता रहे बेहतर

Facebook


