( शिरीष बी प्रधान )
काठमांडू, 19 मार्च (भाषा) नेपाल के चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को चुनाव के अंतिम परिणाम प्रस्तुत करेगा।
प्रतिनिधि सभा के चुनाव पांच मार्च, 2026 को हुए, जिसमें 275 सदस्यीय निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) के लिए मतदान हुआ।
प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों में से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान द्वारा और 110 सदस्य आनुपातिक मतदान द्वारा चुने जाते हैं।
निचले सदन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को 182 सीटें, नेपाली कांग्रेस को 38 सीटें, सीपीएन-यूएमएल को 25, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 17, श्रम संस्कृति पार्टी को सात और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।
आरएसपी ने साधारण बहुमत यानी 138 सीटों से अधिक सीटें हासिल कर ली हैं। पार्टी को दो-तिहाई बहुमत से के लिए केवल दो सीटों की जरूरत है।
चुनाव आयोग से अंतिम परिणाम प्राप्त होने के बाद, राष्ट्रपति नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
चूंकि आरएसपी पहले ही बहुमत सीटें हासिल कर चुकी है, इसलिए राष्ट्रपति संभवतः आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह को संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत सरकार बनाने के लिए कहेंगे।
पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान बालेंद्र शाह को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। शाह यहां बालेन के नाम से जाने जाते हैं।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा