कीव, आठ मार्च (एपी) रूस की निजी सैन्य कंपनी ‘वैगनर ग्रुप’ के प्रमुख ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने यूक्रेन के गढ़ बखमुत में और बढ़त हासिल कर ली है।
वैगनर के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन के सैनिकों ने बखमुत में लड़ाई का नेतृत्व किया है। प्रिगोझिन ने कहा कि उन्होंने शहर को पार करने वाली बखमुतका नदी के पूर्व के सभी जिलों पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है। शहर का केंद्र नदी के पश्चिम में स्थित है।
प्रिगोझिन के दावे पर न तो रूसी और न ही यूक्रेनी अधिकारियों ने टिप्पणी की है।
लड़ाई पर करीबी नजर रखने वाले वाशिंगटन स्थित थिंक-टैंक ‘इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने कहा कि प्रिगोझिन ने जिन इलाकों का जिक्र किया है, वहां यूक्रेन के पीछे हटने के बाद रूसी बलों के नियंत्रण हासिल करने की आशंका है।
एपी
जोहेब पवनेश
पवनेश