ईरानी मंत्री ने ट्रंप की धमकी को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘अस्थिर और भ्रमित व्यक्ति’’ बताया

Ads

ईरानी मंत्री ने ट्रंप की धमकी को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘अस्थिर और भ्रमित व्यक्ति’’ बताया

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 11:24 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:24 PM IST

दुबई, पांच अप्रैल (एपी) ईरान के संस्कृति मंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों को रविवार को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘अस्थिर और भ्रम में रहने वाला व्यक्ति’’ करार दिया।

सैयद रजा सालिही-अमीरी ने रविवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ईरानी समाज उनके बयानों पर आम तौर पर ध्यान नहीं देता क्योंकि उसका मानना है कि उनमें व्यक्तिगत, व्यवहारिक एवं भाषाई संतुलन का अभाव है और वह लगातार परस्पर विरोधी रुख अपनाते रहते हैं।’’

ट्रंप ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर अवरुद्ध होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया तो ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और पुलों पर हमले किए जाएंगे।

ट्रंप ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए ईरान को चेतावनी दी कि अगर जलमार्ग को समुद्री यातायात के लिए नहीं खोला गया, तो ईरान को ‘‘नरक बना दिया जाएगा’’।

सालिही-अमीरी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि ट्रंप एक ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिसका पूरा विश्लेषण न तो ईरानी कर पा रहे हैं और न ही अमेरिकी।’’

उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य ‘‘दुनिया के लिए खुला है, लेकिन ईरान के दुश्मनों के लिए बंद है।’’

एपी

सिम्मी प्रशांत

प्रशांत