आस्ट्रेलियाः पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को विश्वास का रिश्ता माना जाता है। इसी विश्वास के चलते दोनों के बीच का रिश्ता जीवन भर कायम रहता है। लेकिन दोनों में से कोई एक विश्वास तोड़ दे तो रिश्तों में खटास आ जाती है। ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। यहां की रहने वाली महिला ने अपने पति पर दूसरे महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
read more : युवती सहित 4 ने कर ली खुदकुशी, WhatsApp पर जॉइन किया था ‘सुसाइड ग्रुप’.. एडमिन और मेंबर्स की तलाश में पुलिस
दरअसल, महिला के पति बाथरूम में दूसरी महिला के साथ वीडियो कॉल पर अंतरंग होकर बात कर रहा था। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि महिला अपने कमरे में सो रही थी तभी उसे अपने पति की आवाज सुनाई दी जिससे उसकी आंख खुल गई। पति बेडरूम में चार्जर लेने के लिए आया।
read more : ‘डरपोक निकला योगी आदित्यनाथ, एक महिला प्रियंका गांधी से डर गया’, UP में गरजे सीएम बघेल
उन्होंने आगे कहा कि पति फोन का चार्जर लेकर बाथरूम में चला गया। थोड़ी देर बाद पति के साथ एक और महिला की आवाज बाथरूम से आने लगी। वो ये सुनकर हैरान रह गई। इसके बाद जब महिला बाथरूम के अंदर गई तो उसने देखा कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ वीडियो कॉल कर रहा था। फिर महिला अपने पति के ऊपर बहुत चिल्लाई और उसे छोड़ने तक का फैसला कर लिया।