ब्रिटेन में हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों को दोषी करार दिया गया

Ads

ब्रिटेन में हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों को दोषी करार दिया गया

  •  
  • Publish Date - March 14, 2021 / 06:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

लंदन, 14 मार्च (भाषा) ब्रिटेन की एक अदालत ने लंदन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों समेत चार लोगों को दोषी करार दिया है।

दक्षिण लंदन की एक अदालत ने पश्चिमी लंदन के एक्टन इलाके में सितंबर 2019 में ओसवेल्डो डि करवाल्हो की हत्या के मामले में सुनवाई के बाद कमल सोहल (23), सुखमिंदर सोहल (25) और माइकल सोहल (28) को दोषी करार दिया।

अदालत ने इन्हें पिछले महीने दोषी करार दिया था। हालांकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रहने के चलते इस मामले की रिपोर्टिंग पर पाबंदियां लगी हुई थीं।

अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में एंटोइन जॉर्ज (24) को भी दोषी करार दिया जबकि पांचवें आरोपी करीम आजाब (25) को निर्दोष पाया।

भाषा जोहेब मानसी

मानसी