एथेंस, तीन अप्रैल (एपी) कृषि सब्सिडी में कथित धोखाधड़ी के मामले में यूरोपीय संघ की ओर से की जा रही जांच के बीच शुक्रवार को यूनान में तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया।
कृषि मंत्री कोस्टास त्सियारास, नागरिक सुरक्षा मंत्री यानिस केफालोगियानिस और उप स्वास्थ्य मंत्री दिमित्रिस वर्टजोपोलोस ने पद से इस्तीफा दे दिया।
तीनों ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनके इस्तीफे का मकसद जांच में सहयोग करना है।
यूरोपीय लोक अभियोजक कार्यालय एक ऐसे मामले में 11 सांसदों को मिले विशेषाधिकार से छूट की मांग कर रहा है, जिसने यूनान में जनता के गुस्से को भड़काया है और कृषि क्षेत्र में चिंताएं बढ़ा दी हैं।
यह कथित धोखाधड़ी यूनान की एक सरकारी एजेंसी से संबंधित है, जो भूमि और पशुधन के लिए झूठे दावों के माध्यम से यूरोपीय संघ के धन के दुरुपयोग को रोकने में विफल रही।
एपी शफीक दिलीप
दिलीप