नववर्ष के जश्न के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, चार लोग घायल

Ads

नववर्ष के जश्न के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, चार लोग घायल

  •  
  • Publish Date - January 2, 2022 / 09:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मिसीसिपी, दो जनवरी (एपी) अमेरिका के मिसीसिपी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित एक पार्टी में कुछ लोगों ने गोलीबारी की जिसमें तीन लोग मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।

गल्फपोर्ट पुलिस प्रमुख क्रिस रेले ने कहा कि गल्फपोर्ट में नववर्ष की पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांचकर्ता उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी वजह से अफरातफरी मची तथा कई बंदूकों से 50 से अधिक गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी में देरी इसलिए भी हो रही है क्योंकि चश्मदीद पुलिस से बात नहीं कर रहे हैं।

पुलिस प्रमुख ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं उनकी (चश्मदीदों) मनोदशा समझता हूं। वे खुलेआम सामने नहीं आना चाहते। लेकिन हमारे पास फोन सुविधा भी है, वे चाहें तो फोन पर सूचना दे सकते हैं।’’

पुलिस ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है और तीन की हालत स्थिर है।

एपी शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल