अमेरिका के हवाई द्वीप में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Ads

अमेरिका के हवाई द्वीप में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 07:51 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 07:51 PM IST

हनालेई (अमेरिका), 27 मार्च (एपी) अमेरिका के हवाई द्वीप पर एक सुदूर समुद्र तट पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काउई अग्निशमन विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर कलालाऊ तट पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक पायलट और चार यात्री सवार थे।

कलालाऊ तट दुर्गम क्षेत्र है जहां पैदल या नाव से ही पहुंचा जा सकता है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को इलाज के लिए विलकॉक्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

एपी

राखी राजकुमार

राजकुमार